Posts

Showing posts from December, 2016

Space debris

Image
Space debris अंतरिक्ष मलबा   अंतरिक्ष का सफर सबको बहुत रोमांचित लगता है। आज भी हम सब अंतरिक्ष के बारे ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते है। जितनी जानकारी मिलती है दिल इसके बारे में और जानना चाहता है। सदियो से अंतरिक्ष की जानकारी हर किसी में कुतूहल पैदा करती है। आज इंसान इसके बारे में और जानकारी इकठ्ठी करने के लिए अंतरिक्ष में जाने लगा है  । अंतरिक्ष  का सफर कर रहा है। और बहुत से रहस्यो पर से पर्दा हटाया है। और भी बहुत कुछ जानना बाकी है।       पर क्या हम यह जानते है कि अंतरिक्ष सफर के साथ साथ हमने अंतरिक्ष में बहुत से मलबे जमा कर रखे है!?  जिनमे से कई मलबे 2000 किमी/घंटे की रफ़्तार से पृथ्वी की कक्षा में घूम रहा है। अगर इन मलबे को जल्द से जल्द हटाया नहीं गया तो कई कृत्रिम सैटेलाइट्स , ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) आदि के कई हिस्सों से टकराकर बहुत बड़ा नुकसान पंहुचा सकता है। हमारे कई डेटा को नष्ट कर सकता है। जो बहुत बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।   अंतरिक्ष मलबा है क्या और इसका फैलाव कैसे होता है??? अंतरिक्ष मलबा, कचरा, बेकार   ये सब अंतरिक्