Posts

Showing posts from 2019

Mind boggling experiment suggests multiple realities can exist at the same time described in hindi

Image
दिमाग को हिला देने वाला प्रयोग जो बताता है कि विभिन्न वास्तविकता समान समय मे मौजूद हो सकती है। एक नए paper में , संशोधनकारो ने कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि कम से कम क्वांटम दुनिया मे आने पर एक ही वख्त पर दो वास्तविकता मौजूद रह सकती है।    उनकी परिकल्पना की जाँच करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की innsbruk university के प्रायोगिक भौतिकशास्त्र डिपार्टमेंट के संशोधनकारोने दुनिया के सबसे ज्यादा उलझाने वाले Thought experiment को पकड़ा। जिसे Wigner's friend के नाम से भी जाना जाता है।   यह प्रयोग, इसके मूल नोबेल प्राइज विजेता भौतिकशास्त्री यूजिन विग्नर (Eugene Wigner) के नाम पर से आया, जिसे 1961 में मंजूर किया गया और यह एक ही चीज (यहां पर एक ही फोटोन) के दो लोगो द्वारा किया गया अवलोकन का समावेश है।   जब इस फोटोन का अवलोकन किया गया, तब यह या तो horizontal (क्षैतिज )  या vertical ( लंब)  अवस्थामे पाया गया, लेकिन क्वांटम मिकेनिक्स के मतानुसार, अवलोकन करने से पहले, वह superposition की अवस्था मे मौजूद होता है।   Thought experiment  में, दोनों अवलोकनों, और इसीलिए दोनो

Difference between Ursa Major & Ursa Minor in hindi

Image
सप्तर्षि ताराजूथ और ध्रुव मत्स्य ताराजूथ के बीच का भेद हमे रात में आसमान को सुंदर बनाने वाले छोटे छोटे, टिमटिमाते हुए रंग-बि-रंगी सितारों को देखने मे मजा बहुत आता है। खास कर बच्चों को। उनमे कई सितारों को जोड़ कर कई आकृतिया भी बनाते है। सही कहा न!? School में हमें इन सितारों के बारे में पढाया भी जाता है। इन तारो को बिंदु रूप समझकर उनके बीच काल्पनिक लकीरे खींच कर कुछ आकृतिया बनाई गई थी। जिसे दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलेमी नामक खगोलशास्त्री ने कुछ 48 तारामंडल की सूची बनाई थी। उसके बाद ओर भी तारामंडल का अभ्यास किया गया है।  फिलहाल हम सिर्फ school के लेवल की बात करेंगे। उसके बाद आगे जाएंगे। school में हमे मृग, शर्मिष्ठा, मघा, कृतिका, सप्तर्षि के बारे में पढ़ाया गया है और आज भी पढ़ाया जाता है।  आज भी जब मैं इन नक्षत्रों के बारे में पढ़ाती हु तो कई बार  बच्चे हर रोज घर जाकर रात के अंधेरे में खुबसूरत  टिमटिमाते हुए तारो को देखते है। लेकिन कई बार बच्चे कहते है हमने दो सप्तर्षि देखे। तो असली सप्तर्षि कौन सा है? फिर सोचा यह दिक्कत कई लोगो को होती होगी। तो क्यों न इस बारे में सब जाने। हमे आ

Neutron Star in hindi

←न्यूट्रॉन स्टार स्टार यानी सितारा या तारा। हम सब को, खास कर बच्चों को रात के अंधेरे में टिमटिमाते तारो को देखना बहुत भाता है। लेकिन ये न्यूट्रॉन स्टार क्या है? इसके बारे में जानने से पहले हमें तारो के बारे में थोड़ी सी जानकारी की जरूरत पड़ेगी। यदि आप जानते है तारे कैसे बनते है तो फिर बढ़िया है। यदि नही जानते, तो फिर चलिए , जान लेते है इस बारे में भी।  जैसे कि हम सब जन्म लेते है और मरते है वैसे तारे भी जन्म लेते है, और मरते है। लेकिन है तो निर्जीव ही। तारो का जन्म निहारिका (nebula) में होता है। निहारिका धूल और वायु के बादलों की बनी होती है। निहारिकामे धूल और वायु के प्रवाह बहते ही रहते है। किसी एक जगह पर ज्यादा मात्रा में द्रव्य इकट्ठा हो जाए , तब गुरुत्वाकर्षण की वजह से वहां एक घना बादल बनता है। गुरुत्वाकर्षण के कारण सारे द्रव्य के बने बादलो का संकोचन होता है और साथ साथ उसकी गर्मी तथा ऊष्मा भी बढ़ने लगती है। यह गोला धुंधला सा चमकने लगता है। और एक आदि तारा का जन्म होता है।  अब यह तारा कितने साल जिएगा , यह उसके निर्माण के वख्त बने द्रव्य का प्रमाण, यानी कि उसके द्रव्यमान (mass) पर