Posts

Showing posts from December, 2017

Dispersion of light in hindi

Image
प्रकाश का वर्ण विक्षेपण       बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं? बच्चों को तो बारिश में भीगने का मौका चाहिए।  चलो जब सुबह सुबह या शाम के वख्त आसमान में बादल हो लेकिन बारिश न हो  तब आसमान की ओर नजर की है क्या? ऐसा क्या है जो सब को पसंद आता है? खास कर बच्चों को। सब के पास एक ही जवाब होगा- मेघधनुष। है न?  मजा आता है रंगों से बने इस सुन्दर नज़ारे को देखने का! कितना सुन्दर होता है न! कितने रंग होते है? सात।  लाल नारंगी पीला हरा आसमानी नीला नीला जामुनी   लेकिन सवाल यह उठता है कि ये रंग आसमान में आये कहाँ से? आसमान में इसका कोई स्त्रोत तो दिख नहीं रहा। तो फिर ये मेघधनुष्य बना कैसे??🤔🤔🤔🤔🤔 चलो इसके बारे में समझते है। क्या आपने बिल्कुल इसी तरह सात रंगों को कहीँ और देखा है? जरूर स्कूल में उस चीज से खेलते होंगे। याद आया? प्लास्टिक की scale। जब स्केल से ट्यूब लाइट की ओर देखते है तभी भी यही सात रंग दिखाई देते है। आप सब बचपन में खेले होंगे। है न?  चलो अब जानते है एसा क्यों होता है। उससे पहले एक उदाहरण लेते है। सोचो की एक गेंद तेज रफ़्तार से किसी समतल पर सीधी रेखा में आ रही है। इस