Posts

Showing posts from April, 2017

What is light?

Image
WHAT IS LIGHT? प्रकाश क्या है? आप सबने यह सुना होगा कि प्रकाश एक विधुतचुम्बकीय तरंग है अथवा वह फोटोन से बना हुआ है। पर इन सबका अर्थ क्या है? हकीकत में प्रकाश क्या है? कल्पना कीजिये की आप एक बगीचे में हो, एक वृक्ष की शाखा के हरे पत्ते की ओर देख रहे हो। हम जानते है कि प्रकाश पत्तो पर से परावर्तित होने  के बाद आपकी आँख में प्रवेश करती है और बताती है कि वह हरे रंग की है। वास्तव में प्रकाश है क्या?  17 वी सदी मे दो विचार पहले आये: अंग्रेज वैज्ञानिक आइजेक न्यूटन ने बताया कि प्रकाश सुक्ष्म कणो से बना हुआ है ( उन्होंने उसे अति सूक्ष्म कण कहा) जो गर्म पदार्थ ( जैसे की सूर्य या अग्नि) में से उत्सर्जित होता है, जब की उसी समकालीन, डच भौतिकशास्त्री क्रिस्चियन हाइगीन्स ने बताया कि प्रकाश तरंग स्वरुप है, जो तरंग के रूप में ऊपर नीचे कंपित होता हुआ आगे बढ़ता है।  फिर भी , उन मे से किसी के भी पास इस बारे में संकल्पना नहीं थी की प्रकाश वास्तव में क्या है? ( न्यूटन के इस बारे में कोई स्पष्ट विचार नहीं था की प्रकाश कौन से सूक्ष्म कण का स्वरुप है; हाईजीन के पास यह ख्याल नहीं था कि व