Posts

Showing posts from March, 2017

India pakistan

Image
भारत पाकिस्तान 15 अगस्त 1947, भारत माता के दो टुकड़े हुए, जिसमे एक था भारत, दूसरा पाकिस्तान।  जैसे की एक माँ के दो बेटे अलग हो गए। इतने जुदा की एक दूसरे का नाम भी नहीं सुन सकते। दोनों का खून खौलता है दूसरे देश का नाम भी सुनते है तो।  200 साल विदेशी प्रजा हमारे देश में राज कर गए। जो व्यापार के लिए भारत में आये थे। और भारत पर ही राज कर गए। इनमे उनकी  कोई गलती नहीं है। हमारा कोई हक नहीं उनपे कोई भी इल्जाम लगाये। क्योकि उन्होंने राज इसिलिए किया क्योंकि हमारे बीच एकता न थी। हम लोग ही उनके साथ मिलकर चाहे वह कोई भी वजह से हो उनका साथ दिया है। जब कोई क्रांतिकारी खड़ा होकर हमारी आज़ादी के लिए लड़ता था तब उन्ही अंग्रेज के सरकारी कर्मचारी जो हमारे ही लोग थे वो ही उन क्रन्तिकारीयो के लिए दीवार खड़ी कर देते थे। और वो बेचारे अपने लोगो पर हाथ भी नहीं उठाना चाहते थे।  फिर भी हम एक हुए और आजादी पाई। पर कौन सी एकता? भारत पाकिस्तान तो अलग हो गए। आज भी दोनों में से कोई झुकने को तैयार नहीं। इसी बात का फायदा हमारे देश के नेता लोग उठाये जा रहे है। कही भी कुछ भी हुआ इनमे पाकिस्तान के आतंकी