Dispersion of light in hindi

प्रकाश का वर्ण विक्षेपण


     बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं? बच्चों को तो बारिश में भीगने का मौका चाहिए।  चलो जब सुबह सुबह या शाम के वख्त आसमान में बादल हो लेकिन बारिश न हो  तब आसमान की ओर नजर की है क्या? ऐसा क्या है जो सब को पसंद आता है? खास कर बच्चों को। सब के पास एक ही जवाब होगा- मेघधनुष। है न?  मजा आता है रंगों से बने इस सुन्दर नज़ारे को देखने का! कितना सुन्दर होता है न! कितने रंग होते है? सात। 

लाल
नारंगी
पीला
हरा
आसमानी नीला
नीला
जामुनी


  लेकिन सवाल यह उठता है कि ये रंग आसमान में आये कहाँ से? आसमान में इसका कोई स्त्रोत तो दिख नहीं रहा। तो फिर ये मेघधनुष्य बना कैसे??🤔🤔🤔🤔🤔


चलो इसके बारे में समझते है। क्या आपने बिल्कुल इसी तरह सात रंगों को कहीँ और देखा है? जरूर स्कूल में उस चीज से खेलते होंगे। याद आया? प्लास्टिक की scale। जब स्केल से ट्यूब लाइट की ओर देखते है तभी भी यही सात रंग दिखाई देते है। आप सब बचपन में खेले होंगे। है न? 

चलो अब जानते है एसा क्यों होता है। उससे पहले एक उदाहरण लेते है। सोचो की एक गेंद तेज रफ़्तार से किसी समतल पर सीधी रेखा में आ रही है। इसी दौरान रस्ते में रूकावट के तौर पर एक गत्ता रख देते है। क्या होगा? 🤔🤔🤔

बिलकुल , गेंद का वेग और दिशा बदल जाएंगे। सूरज से निकली प्रकाश की श्वेत किरणों के साथ भी यही होता है।

 सूरज से पृथ्वी पर  पहुँचती प्रकाश की किरणे शून्कायावकाश से होकर गुजरती है।तब उसका वेग करीबन 3,00,000(तीन लाख) किमी/घंटा होता है। जैसे ही यह पानी,  काँच, ग्लिसरीन जैसे पारदर्शक माध्यम से गुजरती है तो प्रकाश का वेग कम हो जाता है। हम एक प्रयोग के द्वारा इसे समझने की कोशिश करते है।

सबसे पहले एक prism लेते है। और उसमें से एक स्लिट के द्वारा श्वेत प्रकाश को पसार करते है। क्या होता है? 






बिलकुल ऐसा जिसे आप उपर की picture में देख रहे है।श्वेत प्रकाश प्रिजम में पसार होते ही उसका अलग अलग कोण पे विचलन होता है। जिस वजह से उसकी वेग के अनुसार हमें उसका रंग दिखाई पड़ता है। लाल रंग का विचलन सब से कम होता है। जब की जामुनी रंग का विचलन सबसे अधिक होता है। क्योकि लाल रंग का प्रकाश का वेग अधिकतम और जामुनी रंग का प्रकाश का वेग सबसे न्यूनत्तम होता है।

क्या हो अगर हम एक की जगह दो प्रिज्म ले? 




जैसे की आप ऊपर की इमेज में दरख रहे है प्रिजम के एंगल को एकदूजे के विरुद्ध रखने पर पहले श्वेत प्रकाश का सात रंगों में विक्षेपण होगा। उसके बाद दूसरे प्रिज्म में से इन सात रंगों को पसार करने से वो वापस श्वेत प्रकाश में बदल जाएगा। 


बिलकुल इसी तरह बारिश के मौसम में आसमान में होता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आसमान में इतना बड़ा प्रिजम कौन और कहाँ से लाता होगा और कहाँ रखता होगा? 😊😊😊


वास्तव में आसमान में प्रिज्म का काम पानी से भरे बादल करते है। सूरज की किरणें पानी की बूंदों में से पसार होती है और प्रकाश का विक्षेपण होता है। जिस से हम आसमान में इस सुन्दर नझारे को देख सकते है । जो सूरज की सामने की दिशामे दिखाई देता है। मतलब सुबह पश्चिम् दिशा में और शाम को पूरब दिशा में हम मेघ धनुष्य को देख सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Difference between Ursa Major & Ursa Minor in hindi

NCERT gujarati medium science question bank

NMMS PREPARATION MATERIAL